Nitesh Rane Attack On Asaduddin Owaisi: अपने बयानों के लिए मशहूर महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने अब फिर से बड़ा विस्फोटक बयान दिया है। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) की तुलना आतंकी संगठन अलकायदा से की है। नितेश राणे ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और ओसामा बिन लादेन में कोई फर्क नहीं है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) आतंकवादी संगठन है। दोनों का काम सिर्फ जिहाद करना है।

दरअसल नितेश राणे ने ये प्रतिक्रिया नासिक टीसीएस कांड की मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि निदा खान को छुपाने में एआईएमआईएम नेता का हाथ था। गिरफ्तारी के बाद छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम ने उस मकान को अवैध घोषित कर दिया है, जहां वह कथित तौर पर छिपी हुई थी।

इसपर मीडिया के सामने प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि AIMIM एक आतंकवादी संगठन है। बिन लादेन और ओवैसी में कोई फ़र्क नहीं है। जो काम बिन लादेन अल कायदा के ज़रिए करता था, वही काम ओवैसी AIMIM के ज़रिए कर रहा है। और क्या फ़र्क है।

उन्होंने आगे कहा कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने कौन सा बड़ा काम किया है, मुझे बताएं। वे सिर्फ़ जिहाद करते हैं, उनके मैनिफ़ेस्टो में सिर्फ़ एक लिंक है, हम जिहाद करेंगे। उनका काम ही और कुछ नहीं है. जैसे हमने PFI को बैन किया है। अलकायदा को बैन किया है। वैसे ही AIMIM को भी बैन किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m