प्रदीप मालवीय, उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिए । इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कलेक्टर एवं अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह एवं प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक द्वारा नितिन नबीन एवं हेमंत खंडेलवाल का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

READ MORE: MP Weather Update: मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, 21 सितंबर तक आंधी-तूफान का अलर्ट

श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 4:00 बजे होने वाली बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल हुए । उन्होंने 2 घंटे तक नंदी हाल से बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वें भगवान महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए । भस्म आरती दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत किया। 

READ MORE: 18 सितंबर महाकाल भस्म आरती: चंदन, भांग और रजत मुकुट से बाबा महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन 

दर्शन के पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए हैं और पूरे देश के नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की है । मैं पहली बार मध्य प्रदेश और उज्जैन में आया हूं और जो महाकाल की नगरी में आता है वह बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती करके ही जाता है ।  कल हमने हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में मनाया है और भगवान महाकाल से प्रार्थना की है कि वें उन्हें यश कीर्ति प्रदान करें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m