कुंदन कुमार/पटना। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनके आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला, जहां प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विकास को मिलेगी नई गति
नितिन नवीन अपने इस दौरे के दौरान पटना के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करेंगे। वे कल बहुप्रतीक्षित बेली रोड-मंदिरी संपर्क पथ का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस नए मार्ग के खुलने से शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी और स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
रामनवमी की भव्यता
पटना का प्रसिद्ध डाकबंगला चौराहा इस बार भी रामनवमी के भव्य समारोह का साक्षी बनेगा। नितिन नवीन, जो वर्षों से रामनवमी पूजा समिति के संयोजक रहे हैं, व्यक्तिगत रूप से तैयारियों का जायजा लेंगे। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य शामिल होंगे। नवीन आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूजा समिति के सदस्यों के साथ विशेष बैठक भी करेंगे।
चित्रांश परिवार द्वारा अभिनंदन समारोह
राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। आगामी 28 मार्च को पटना के सहाय सदन में चित्रांश परिवार द्वारा एक विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध लोग नितिन नवीन की उपलब्धियों और उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करेंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

