कुंदन कुमार, पटना। बिहार की राजनीति में विधान परिषद चुनाव के पहले जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुशल प्रशासक और क्लाइमेट लीडर सह ग्लोबल थिंकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने आगामी पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 के लिए अपनी स्पष्ट रणनीति का आगाज कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार को आधिकारिक रूप से एनडीए समर्थित जनता दल (यू०) उम्मीदवार के रूप में उम्मीदवारी का प्रपत्र सौंपा गया है।

​नेतृत्व का भरोसा और राजनीतिक संदेश

पूर्व ​मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों उम्मीदवारी का प्रपत्र मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी अपने सबसे मुखर और अनुशासित वक्ताओं में शुमार नीरज कुमार के राजनीतिक अनुभव और उनके द्वारा शिक्षा व समाज के हित में किए गए कार्यों पर पूरा भरोसा कर रही है। इस उम्मीदवारी के औपचारिक ऐलान से एनडीए खेमे में सुगबुगाहट तेज हो गई है तथा स्नातक मतदाताओं के बीच एक मजबूत संदेश गया है।