धर्मेंद्र यादव, निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी शहर के वार्ड नंबर 1 में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर से खेत पर जा रही 8 साल की मासूम बच्ची अंकिता कुशवाहा नाले के तेज बहाव में बह गई। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना देकर प्रशासन से मदद मांगी लेकिन आरोप है कि करीब 1 घंटे तक मौके पर कोई सहयाता नहीं पहुंची। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की लचर व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ऑटो ड्राइवर की हैवानियत: महिला को घर छोड़ने के बहाने हाईवे पर ले जाकर किया दुष्कर्म; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोग खुद तलाश में जुटे

प्रशासनिक मदद मिलने में हो रही देरी के कारण स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खुद ही नाले के तेज बहाव में मासूम बच्ची की तलाश में जुट गए हैं। हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हादसे के बाद से ही मासूम अंकिता के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m