इंदर कुमार, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऑटो चालक द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता को घर छोड़ने का झांसा देकर ऑटो में बैठाने वाले आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हनुमानताल इलाके के रहने वाले आजाद के रूप में हुई है, जिसने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

ये भी पढ़ें: MP में बंद होगी 20 रुपये वाली शक्कर! केंद्र के निर्देश पर 72 लाख परिवारों को झटका; राजनीति गरमाई

ग्वारीघाट छोड़ने की बात कहकर ऑटो में बैठाया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता पनागर से लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ऑटो चालक आजाद ने महिला को उसके गंतव्य स्थान ग्वारीघाट तक सुरक्षित छोड़ने का भरोसा दिलाया, जिस पर विश्वास कर महिला ऑटो में सवार हो गई।

सुनसान हाईवे पर दिया वारदात को अंजाम

रास्ते में हाईवे पर सुनसान इलाका देखकर आरोपी की नीयत बदल गई। उसने ऑटो रोककर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: 95 बच्चों की पढ़ाई पर कीचड़ का पहरा ! शिक्षिका ने कार्तिकेय चौहान से लगाई गुहार, छलक पड़े आंसू

24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया। पुलिस ने घेराबंदी कर महज 24 घंटे के भीतर आरोपी ऑटो चालक आजाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m