शिखिल ब्योहार, भोपाल। मध्य प्रदेश के गरीबों और राशन कार्डधारियों के लिए एक झटका देने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश की उचित मूल्य यानि PDS राशन दुकानों से मिलने वाली 20 रूपये प्रति किलो वाली सस्ती शक्कर अब 1 सितंबर से पूरी तरह बंद होने जा र ही है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 72 लाख से अधिक अंत्योदय, BPL और प्राथमिकता प्राप्त परिवारों का बजट प्रभावित होगा। सरकार का तर्क है कि देशभर में शक्कर की उपलब्धता और कीमतों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
ये भी पढ़ें: बाइक चोरी के बाद चोरों की अजीब चिट्ठी! पेट्रोल पंप के पीछे चस्पा किए कागज, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध
जमाखोरों और थोक खरीदारों पर कसा शिकंजा
केंद्र सरकार की नई एडवाइजरी के तहत बाजार में शक्कर की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए बड़े कारोबारियों पर कड़े नियम लागू किए गए हैं:
स्टॉक लिमिट तय: 10 मीट्रिक टन से अधिक मासिक खपत वाले बड़े व्यापारी या थोक उपभोक्ता गोदाम में 10 मीट्रिक टन से ज्यादा शक्कर का स्टॉक नहीं रख सकेंगे।
15 दिन में बेचना अनिवार्य: गोदाम में रखे इस स्टॉक को व्यापारियों को 15 दिनों के भीतर बेचना अनिवार्य होगा। तय सीमा से अधिक स्टॉक पाए जाने पर सरकार उसे तुरंत जब्त कर लेगी।
सख्त निगरानी: शक्कर की बिक्री पर नजर रखने के लिए चीनी मिलों के बिक्री रिकॉर्ड, GST रिटर्न और HSN कोड का गहनता से मिलान किया जाएगा।
मामले पर गरमाई सियासत: कांग्रेस का हमला, बीजेपी की सफाई
राशन दुकानों से शक्कर का वितरण बंद होने और महंगाई के मुद्दे को लेकर प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है:
कांग्रेस का आरोप: कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुराना नारा याद आता है ‘खा गई शक्कर, पी गए तेल, यह देखो भाजपा के खेल’। सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता भुगत रही है और महंगाई लगातार बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें: कलयुगी मां ने 50 हजार में किया बेटी का सौदा: दो महीने तक होता रहा दुष्कर्म, मौका मिलते ही आरोपी के चंगुल से भागी पीड़िता
भाजपा का पलटवार: पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बीएल लोया ने कहा कि शक्कर की कीमतों में अस्थायी उछाल जरूर आया है, लेकिन सरकार मामले के स्थायी समाधान तक पहुंच रही है। केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करने से किसी को परेशानी नहीं होगी और जल्द ही बाजार में शक्कर के दामों में गिरावट आएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


