रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र की एक कलयुगी मां ने, अपनी ही नाबालिग बेटी का सौदा कर, उसे एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया। पीड़िता की शिकायत और दस्तयाबी के बाद , धामनोद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मां और खरीदार के खिलाफ बीएनएस और पोक्सो एक्ट की संगीन धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।
READ MORE: पानी के छींटे पड़ने पर बवाल: कार सवार तीन युवकों ने युवक पर चाकू-ब्लेड से किया हमला, अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 26 अप्रैल 2026 की दोपहर लगभग 2 बजे की है। आरोपी मां सुनिताबाई पति दयाराम शिंदे, निवासी करोंदिया बुजुर्ग, खरगोन , अपनी नाबालिग बेटी को झांसा देकर , धामनोद में पुरुषोत्तम पिता भागीरथ पाटीदार के घर ले गई थी । वहां उसने महज 50 हजार रुपये के लालच में , अपनी बेटी को पुरुषोत्तम के सुपुर्द कर दिया और खुद वहां से चली गई थी।
READ MORE: जोखिम में जान: उफनते नाले को पार करते दिखे स्कूली बच्चे, सुरक्षा पर उठे सवाल
पीड़िता को, आरोपी पुरुषोत्तम पाटीदार के घर पर , जबरन रोककर रखा गया। पीड़िता के बयानों के अनुसार, आरोपी पुरुषोत्तम , पिछले दो महीनों से उसके साथ रोजाना बार-बार जबरदस्ती गलत काम(बलात्कार) कर रहा था। दिनांक 26 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे पीड़िता मौका पाकर , आरोपी के घर से छुपकर निकलने में कामयाब रही। वह भागकर सीधे बस स्टैंड पहुंची, जहां उसे संदीप नाम का व्यक्ति मिला। पीड़िता, संदीप के साथ बस में बैठकर , गुजरात के चोटिला गांव चली गई, जहां से दिनांक 23 अगस्त को उसकी दस्तयाबी हुई।
थाने पर दस्तयाबी और पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद, धामनोद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों , कलयुगी माँ सुनीता बाई पति दयाराम शिंदे, उम्र 30 वर्ष, और खरीददार पुरुषोत्तम पिता भागीरथ पाटीदार, निवासी धामनोद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर , विवेचना में लिया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


