शुभम नांदेकर, पांढुर्णा। पहलगाम में बादल फटने की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद अमरनाथ यात्रा पर गए पांढुर्णा के श्रद्धालुओं के परिजनों में चिंता और भय का माहौल बन गया। हालांकि, इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए पांढुर्णा के श्रद्धालुओं ने पहलगाम बेस कैंप से वीडियो जारी कर अपनी कुशलक्षेम की जानकारी दी और लोगों से किसी भी तरह की भ्रामक खबरों पर विश्वास नहीं करने की अपील की।
श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं और प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार सुबह से शुरू होगी और फिलहाल सभी यात्री बेस कैंप में सुरक्षित ठहरे हुए हैं। स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की घबराने वाली बात नहीं है।
ये भी पढ़ें: महाकाल सवारी को लेकर गाइडलाइन जारी, अब दर्शन के दौरान मोबाइल पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
श्रद्धालुओं के इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने भी वीडियो संदेश का स्वागत करते हुए कहा कि अफवाहों के दौर में इस तरह की वास्तविक जानकारी लोगों की चिंता दूर करने में मददगार साबित होती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

