इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में पिछले दो दिनों से जारी नगर बंद आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच हुई बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया गया। खंडवा कलेक्टर ऋषव कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद, विधायक और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक हुई। इसमें स्थानीय लोगों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। बातचीत के बाद आपसी सहमति बनी है।

वहीं महंत मंगलदास त्यागी महाराज ने बताया कि प्रशासन के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है। अब तक प्रशासन से जो बातचीत होती थी, वह मौखिक रूप से होती थी, लेकिन अब सभी बातें लिखित में की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले पूरे नगर का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। साथ ही अगले एक महीने तक नगर में किसी भी तरह की तोड़फोड़ नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: जयारोग्य अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने बंद किया काम, डीन के समझाने पर हड़ताल खत्म; JDA ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

इस सहमति के बाद ओंकारेश्वर बंद आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है कि सिंहस्थ 2028 की प्रस्तावित कार्य योजना को लेकर ओंकारेश्वर में अतिक्रमण तोड़े जा रहे थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नगर बंद का ऐलान कर दिया था। दो दिनों तक नगर बंद रहा, आम सहमति से अब यह आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m