Rajasthan SOG Face Search Software: राजस्थान में अब सरकारी नौकरी की परीक्षा में गड़बड़ी करना नामुमकिन जैसा होने वाला है। स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है जो पलक झपकते ही बता देगा कि परीक्षा देने वाला असली है या कोई मुन्नाभाई। एसओजी का यह नया पैंतरा उन शातिर लोगों के लिए काल साबित होगा जो दूसरों की जगह परीक्षा में बैठ जाते थे। अब बस एक क्लिक और आपकी पूरी हिस्ट्री पुलिस के सामने होगी।

चेहरा देखते ही पुलिस के सामने होगा आपका पूरा चिट्ठा
एसओजी ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (DoIT) के साथ मिलकर एक खास ‘फेस सर्च सॉफ्टवेयर’ बनाया है। यह तकनीक पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम करती है। इसमें जैसे ही किसी संदिग्ध की फोटो डाली जाएगी, उसका नाम, घर का पता और उसने अब तक कितनी परीक्षाएं दी हैं, सब कुछ स्क्रीन पर आ जाएगा। अगर किसी ने नाम बदलकर भी धोखा देने की कोशिश की, तो उसकी शक्ल उसे पकड़वा देगी। यह तकनीक इतनी सटीक है कि फोटो बदलते ही रेड सिग्नल दे देगी।
50 लाख उम्मीदवारों पर है एसओजी की पैनी नजर
राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं को साफ-सुथरा बनाने के लिए आईजी शरद कविराज की टीम ने दिन-रात एक कर दिया है। अभी तक इस सिस्टम में करीब 50 लाख छात्रों का डेटा डाला जा चुका है। इसमें उन युवाओं का रिकॉर्ड भी जुड़ रहा है जो अब नई एसएसओ (SSO) आईडी बना रहे हैं। मतलब अब हर कैंडिडेट की एक डिजिटल पहचान बन गई है। एसओजी का सीधा कहना है कि गड़बड़ी करने वालों के लिए अब रास्ते पूरी तरह बंद हो चुके हैं।
ऐसे फेल होगा डमी कैंडिडेट का पुराना खेल
पहले क्या होता था? असली उम्मीदवार फॉर्म में अपनी जगह किसी और की धुंधली फोटो लगा देता था। इससे जांच के दौरान बच निकलना आसान था। लेकिन अब नया सॉफ्टवेयर दो अलग-अलग तस्वीरों के फीचर्स को मैच कर लेता है। अगर उम्मीदवार का कोई पुराना क्राइम रिकॉर्ड है या वह पहले कभी नकल में पकड़ा गया है, तो यह जानकारी भी तुरंत मिल जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- कर्नाटक कैबिनेट विस्तार 2026: कांग्रेस ने 20 मंत्रियों को दी मंजूरी, गायत्री शांतेगौड़ा सूची में एकमात्र महिला मंत्री
- सावन का पहला सोमवार : हटकेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाभंडारे में भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण
- Bankipur Bypoll: 24वें राउंड में प्रशांत किशोर 13,868 वोटों से आगे, जश्न में डूबे कार्यकर्ता
- JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: बारिश के बीच भी धरने पर डटे अभ्यर्थी, CBI जांच की मांग
- रायपुर में 5 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से लेकर आईटीआई, इंजीनियरिंग और नर्सिंग पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

