कुंदन कुमार, पटना। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मुख्यालय की पहल पर देश भर में 24 मई से 31 मई 2026 तक ‘विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इस देशव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसंचार, मीडिया में तंबाकू विरोधी लेखों के प्रकाशन, युवा सशक्तिकरण सेमिनार, सामुदायिक व डिजिटल सहभागिता, नुक्कड़ नाटक और सोशल मीडिया अभियानों के माध्यम से आम जनता को तंबाकू के जानलेवा दुष्प्रभावों से अवगत कराना है।

पूरे परिवार के लिए खतरनाक है सिगरेट और गटुका

इसी कड़ी में ‘नो टोबैको डे’ को लेकर आज रविवार (24 मई) को पटना में भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर कई डॉक्टर भी मौजूद रहें। तंबाकू मुक्त बिहार बनाने के अभियान को आगे बढ़ाने को लेकर आई एम ए के पूर्व अध्यक्ष सहजानंद सिंह ने कहा कि ऐसे अवसर हम लोग लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि लोग तंबाकू बीड़ी सिगरेट और गुटका छोड़े यह उनके लिए ही नहीं उनके पूरे परिवार के लिए खतरनाक है।

तंबाकू छुड़ाना अभियान का मुख्य लक्ष्य

सहजानंद सिंह ने कहा कि, तंबाकू उत्पाद से कैंसर होता है और इसका इस्तेमाल करना लोग छोड़ दें। यही अच्छा है। वहीं, आई एम ए के अध्यक्ष डॉक्टर शरण ने कहा कि ये जागरूकता अभियान सात दिनों तक चलाएंगे ज्यादा से ज्यादा लोग तंबाकू छोड़े यही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। मौके पर कई समाजसेवी और गुटका छोड़ो अभियान के सदस्य भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, आपसी तालमेल और शांति से पर्व मनाने की अपील