अजय सैनी, भिवानी. जिला में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग व पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए डीसी साहिल गुप्ता ने कड़ी निगरानी के आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए पुलिस की साइबर सेल की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रहेगी। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।

डीसी ने नीट परीक्षा के लिए एडीसी दीपक बाबू लाल करवा को ओवरऑल नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
डीसी द्वारा जारी आदेशानुसार राजीव गांधी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र और एमएनएस राजकीय कॉलेज पर एसडीएम भिवानी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल पर एसडीएम लोहारू मनोज कुमार को, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डीडीपीओ सोमबीर कादयान को, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डीएमसी हरबीर सिंह को, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में जीएम रोडवेज दीपक कुंडू को और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र में सिवानी की एसडीएम विजया मलिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

डीसी साहिल गुप्ता द्वारा जारी आदेशानुसार राजीव गांधी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जसबीर दलाल को, एमएनएस राजकीय कॉलेज में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास धनखड़ को, सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में सिंचाई विभाग से एसडीओ सत्यवान को, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार को, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता राहुल छिल्लर को, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता राकेश सैनी को और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में परीक्षा केंद्र पर काडा के कार्यकारी अभियंता मनीष देसवाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगाए ड्यूटी मजिस्ट्रेट

इसके अलावा पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ संचार मलिक हांसी गेट से शिक्षा बोर्ड क्षेत्र में तथा पंचायती राज के एसडीओ रिंकू हांसी गेट से घंटाघर चौक व सामान्य अस्पताल क्षेत्र में,सिंचाई विभाग से एसडीओ सत्यवान बस स्टैंड से केंद्रीय विद्यालय पालुवास क्षेत्र तक और जिला बागवानी अधिकारी देवीलाल को छाजू राम चौक से प्रेम नगर तक का क्षेत्र दिया है, जो
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे। परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आने की स्थिति में ओवरऑल नोडल ऑफिसर, नोडल ऑफिसर और जिला प्रशासन को तुरंत प्रभाव से अवगत करवाएंगे ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना बने।