Technology Desk : अगर आप ओपन-ईयर वायरलेस ईयरबड्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Noise ने भारत में अपना नया Master Buds Open लॉन्च कर दिया है। कंपनी के Master Series के ये ईयरबड्स Sound by Bose टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। कंपनी ने इन्हें पहली बार पिछले महीने IFA Berlin में ग्लोबल मार्केट में पेश किया था।

भारत में Noise Master Buds Open की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। इनमें ओपन-ईयर डिजाइन के साथ कई स्मार्ट फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ दी गई है।
Noise Master Buds Open के स्पेसिफिकेशन्स
Noise Master Buds Open में 10.8mm कस्टम डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। बेहतर साउंड आउटपुट के लिए इनमें Bose के साथ मिलकर तैयार की गई Dynamic EQ टेक्नोलॉजी मिलती है। इसमें यूजर्स को 6 अलग-अलग प्रीसेट मिलते हैं।
ईयरबड्स में एर्गोनॉमिक C-Bridge ओपन-ईयर डिजाइन दिया गया है। इस डिजाइन की खासियत यह है कि यूजर म्यूजिक सुनने के साथ-साथ आसपास की आवाजों को भी सुन सकता है। ऐसे में ये ईयरबड्स आउटडोर इस्तेमाल और उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं जो म्यूजिक के दौरान भी अपने आसपास के माहौल से जुड़े रहना चाहते हैं।
कॉलिंग के लिए 4-Mic ENC
कॉलिंग के लिए Master Buds Open में 4-Mic ENC DNN टेक्नोलॉजी दी गई है। यह आसपास के शोर को कम करने में मदद करती है, जिससे कॉल के दौरान आवाज को ज्यादा स्पष्ट रखा जा सके।
कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.4 और डुअल कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स दो डिवाइस के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। Android यूजर्स के लिए Google Fast Pair का सपोर्ट भी दिया गया है।
ऐप से कर सकेंगे कस्टमाइज
Noise के ऑडियो ऐप के जरिए यूजर्स ईयरबड्स के टच जेस्चर, कस्टम इक्वलाइजर और Sound by Bose के प्रीसेट को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐप में Spatial Audio, AI Voice Assistant और ट्रांसक्रिप्शन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
28 घंटे तक की बैटरी
बैटरी के मामले में Noise Master Buds Open में कुल 28 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा इन्हें IPX4 रेटिंग मिली है, यानी ये पसीने और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षा के लिए डिजाइन किए गए हैं।
कीमत और उपलब्धता
भारत में Noise Master Buds Open की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है। इन्हें Carbon और Mercury नाम के दो मेटैलिक फिनिश में खरीदा जा सकेगा। इनकी प्री-बुकिंग 1 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। ग्राहक इन्हें Noise की वेबसाइट के अलावा Amazon.in, Reliance Digital, Croma और Vijay Sales से खरीद सकेंगे।

