हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स  को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. STF हरियाणा विदेश भागे कुख्यात गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया से भारत लेकर आ गई है. गर्ग दिल्ली और हरियाणा में दर्ज एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित है और उस पर विदेश में बैठकर संगठित अपराध सिंडिकेट संचालित करने के आरोप हैं. इंटरपोल के ‘रेड नोटिस’ और हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग को आज, 11 जून 2026 को जॉर्जिया से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कर भारत वापस ले आया गया है.

बीएसपी नेता हत्याकांड, रंगदारी और संगठित अपराध के कई मामलों में वांछित गर्ग विदेश में बैठकर गैंग नेटवर्क संचालित करने का आरोपी है.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने MEA, MHA और हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर पूरा किया सफल ऑपरेशन. हत्या, रंगदारी और संगठित अपराधों में वांछित आरोपी के खिलाफ जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस. भारतीय एजेंसियों द्वारा साझा की गई खुफिया जानकारी के आधार पर जॉर्जियाई अधिकारियों ने कार्रवाई की थी.

STF के अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई भारत सरकार, जॉर्जिया सरकार और कई अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल का नतीजा यह साबित करता है कि विदेश भाग जाने वाले अपराधियों के खिलाफ भारतीय एजेंसियां अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कार्रवाई करने में सक्षम हैं.

Gangster Venkatesh Garg : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग कौन  है? जॉर्जिया से भारत लाया जा रहा, STF की टीम रवाना

आरोपी वेंकट गर्ग एक शातिर और नामी गैंगस्टर है, जो हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी (Extortion), संगठित अपराध और अवैध हथियारों के इस्तेमाल जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित था. जांच एजेंसियों के अनुसार गर्ग का नाम हरियाणा में बीएसपी के प्रदेश सचिव हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा की हत्या में सामने आया था.  हरियाणा पुलिस ने गर्ग पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसके बाद वह देश छोड़कर फरार हो गया था.

29 साल का वेंकटेश गर्ग हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ का रहने वाला है. वह एक बड़े संगठित अपराध गिरोह का सरगना है, जिसमें करीब 53 सदस्य बताए जा रहे हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वेंकटेश गर्ग के खिलाफ हरियाणा और चंडीगढ़ में कुल 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं. भारत छोड़कर भागने से पहले ही उसके खिलाफ 23 मामले दर्ज हो चुके थे.

भारत छोड़कर जब गर्ग विदेश विदेश भागा तो सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा और इसके बाद 26 जनवरी 2025 को जॉर्जिया चला गया. पुलिस का कहना है कि अपराधियों को यह संदेश साफ है कि देश छोड़कर भागना अब बचने का रास्ता नहीं है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m