मेघालय के साउथ वेस्ट गारो हिल्स जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक व्यक्ति को वापस भेजने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. BSF ने एक व्यक्ति को अवैध प्रवेश के आरोप में हिरासत में लिया था, जिसे बांग्लादेश ने स्वीकार करने से मना कर दिया. मेघालय सीमा के रास्ते कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले 55 वर्षीय एक बांग्लादेशी नागरिक को गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल द्वारा वापस बांग्लादेश भेज दिया गया.
इस घटनाक्रम के बाद भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं.
भारत और बांग्लादेश के बीच इंटरनेशनल बॉर्डर पर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है. यहां मेघालय के साउथ वेस्ट गारो हिल्स जिले में स्थित सीमा क्षेत्र में हालत बहुत संवेदनशील बन गए. कारण बांग्लादेशी नागरिक को गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल द्वारा वापस बांग्लादेश भेज दिया जाना. बीएसएफ के इस पुशबैक अभियान के दौरान बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई.
शुरुआत में उस व्यक्ति को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश ने अपनाने से साफ इनकार कर दिया था. इसी कारण वह व्यक्ति कुछ समय के लिए नो-मैन्स लैंड में फंसा रहा. यह घटना महेंद्रगंज के निकट नंदिर चार सेक्टर में हुई.

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों का दावा है कि संबंधित व्यक्ति ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया था, लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश की ओर से उसे अपने कब्जे में लेने से इनकार कर दिया गया. बीएसएफ ने एक व्यक्ति को भारतीय सीमा में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया था.
जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए जाने के बाद BSF ने अपनी प्रोसेस के तहत उसे सीमा पार वापस भेजने की कार्रवाई की. BGB और सीमा पार रहने वाले लोकल लोगों ने उस व्यक्ति को बांग्लादेश में भी घुसने न दिया. इसी बीच सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े बताए जा रहे कई वीडियो भी सामने आए हैं.
घटना को लेकर न तो BSF की ओर से और न ही बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल मामले पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से बच रही हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

