प्रदीप मालवीय, उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार सुबह 6:30 बजे से अखंड नृत्य आराधना का आयोजन शुरू हुआ। भगवान महाकाल को समर्पित यह विशेष कार्यक्रम लगातार 16 घंटे तक चलेगा, जिसमें कलाकार शयन आरती तक अपनी नृत्य प्रस्तुतियां देंगे।

भोजशाला पहुंचे शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती: मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का किया आह्वान

4 वर्ष की बच्ची से लेकर 40 वर्ष तक की महिला कलाकार

पूरे आयोजन के दौरान मंच पर नृत्य की प्रस्तुति बिना रुके जारी है। अलग-अलग समूहों को 15 से 20 मिनट का समय दिया गया है। कार्यक्रम में 4 वर्ष की बच्ची से लेकर 40 वर्ष तक की महिला कलाकार हिस्सा ले रही हैं, जो गणेश वंदना, शिव स्तुति, माता की आराधना, भजन और लोकगीतों पर आधारित प्रस्तुतियां दे रही हैं।इस आयोजन में 50 से अधिक कलाकार भाग ले रहे है। वहीं विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा तबला वादन भी श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

रसराज प्रभात नृत्य संस्थान

रसराज प्रभात नृत्य संस्थान पिछले 38 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन करता आ रहा है। आयोजन की तैयारियां पिछले एक महीने से चल रही थीं, जिसके लिए कलाकारों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर अभ्यास किया। कार्यक्रम में संस्थापक राज कुमुद ठोलिया, मुख्य अतिथि अर्पण भारद्वाज और गोविंद गंधे उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय मिश्रा, पंडित विशाल शुक्ला और भारती सिंह राजपूत ने सहभागिता की।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m