कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई के प्रदेश सह सचिव राजवंश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने सहायक कुलसचिव कुलदीप चौहान पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए यह प्रदर्शन किया। राजवंश ने कुलदीप चौहान के ऑफिस के बाहर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोती और प्रशासनिक भवन की दीवारों पर उनके खिलाफ नारे लिखे। मामले की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) को भी शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि जीवाजी विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव कुलदीप चौहान ने मंडी बोर्ड में सब-इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत अपनी पत्नी के निजी अस्पताल में हुए इलाज का करीब पांच साल पुराना मेडिकल बिल साल 2024 में विश्वविद्यालय में प्रस्तुत कर भुगतान कराया। शिकायत के मुताबिक साल 2019 की फाइल को आगे बढ़ाकर करीब 61 हजार 750 रुपये का भुगतान कराया गया, जिससे विश्वविद्यालय को आर्थिक नुकसान पहुंचा।

ये भी पढ़ें: मां की मृत्यु के बाद टूटा बचपन: शराबी पिता की मार से तंग आकर घर छोड़ निकले पांच मासूम, पुलिस बनी सहारा

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से यह भुगतान किया गया। एनएसयूआई ने मामले की निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m