अमित पांडेय, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी में NEET पेपर लीक मामले को लेकर NSUI कार्यकताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। सांसद राजेश मिश्रा के आवासीय कार्यालय का कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। बैरिकेट तोड़ युवा सांसद आवास के सामने पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को वॉटर कैनन चलाकर प्रदर्शनकारियों को तीतर-बितर करना पड़ा।
READ MORE: धार भोजशाला पहुंचे सीएम डॉ. मोहनः HC के फैसले के बाद की मां वाग्देवी की पूजा, बोले- विदेश से वापस आएगी मां वाग्देवी की प्रतिमा
आंदोनकारियो द्वारा वॉटर कैनन के प्रयोग के बाद भी प्रदर्शन जारी रहा। पुलिस द्वारा आधा सैकड़ा से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक पंनमार सहित NSUI पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अंजुल त्रिपाठी सहित जिले के NSUI और यूथ के सैकड़ा से ऊपर पदाधिकारियों के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया।

