रेणु अग्रवाल, धार। इंदौर हाईकोर्ट द्वारा धार की ऐतिहासिक भोजशाला को मंदिर मानने के निर्णय के बाद सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोजशाला पहुंचे। यहां उन्होंने मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भोजशाला को विशेष रूप से फूलों से सजाया गया था।
हिंदू प्रतीक चिन्हों और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली
मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक भोजशाला परिसर में रहे। उन्होंने मां वाग्देवी की आरती कर पुष्प अर्पित किए और परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। साथ ही वहां मौजूद हिंदू प्रतीक चिन्हों और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से धार पहुंचे, जहां से वे कारकेड के माध्यम से राजवाड़ा पहुंचे। इसके बाद रोड शो करते हुए भोजशाला पहुंचे। उनके स्वागत के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उनके साथ थे।
वॉटर पार्क में दर्दनाक हादसाः फिसल पट्टी की रेलिंग में करंट आने से युवक की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही
भोजशाला वापस आएगी मां वाग्देवी की प्रतिमा
राजा भोज के नगरी धार राजा भोज की इस भोजशाला के कारण से जानी जाती थी ऐसे में वागदेवी का ये स्थान हम सबको एक नए रोल रूप में वापस इस स्थान के महत्त्व बनाने के लिए मौका दे रहा है। जिसमें शिक्षा, चिकित्सा कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगाऔर विकास के लिए हमारी सरकार धार्मिक पर्यटन का और कई काम को लेकर आगे बढ़ेगी या आर्कियोलॉजी का स्थान है। इसलिए आर्कियोलॉजी की मर्यादा को रखते हुए जो बाकी भी हो सकता है वो सब करें। वो सब यहां के लोगों ने लोगों ने किया है।
शराब तस्कर को कार से VIP ट्रीटमेंट: रसूख के आगे झुकी खाकी, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू
धार के लिए हमारे मन में विशेष स्थान
अब मैं इस पे इतने बोलना चाहूंगा की हम तो न्यायालय के निर्णय के परिपेक्ष्य में काम करते हैं और निर्णय के परिपेक्ष में जो अच्छा हो सकता है वे सब करेंगे। अब मुझे मालूम नहीं है, लेकिन ये मैं जानता हूं कि धार के लिए हमारे मन में विशेष स्थान है। न्यायालय ने बहुत अच्छे ढंग से फैसला दिया है। उतने अच्छे ढंग से सरकार यहां के विकास के लिए कटिबद्ध है। फैसले के लिए न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट का उन्होंने आभार माना।
मंडला में खूनी संघर्ष: किराना दुकान पर सामान के पैसे मांगने पर परिवार पर जानलेवा हमला, युवक की मौत,

