शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उच्च शिक्षा सचिव और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी महानिदेशक के साथ बैठक कर परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. शिक्षा मंत्री ने NTA को परीक्षा की सभी प्रक्रियाओं का व्यापक ऑडिट कराने का निर्देश दिया है. बैठक में NTA की ओर से अब तक उठाए गए कदमों और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया की जानकारी दी गई. शिक्षा मंत्री ने कहा कि यहां पाई जाने वाली कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट बनानी होगी.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एक बार फिर सवालों में हैं. NTA ने बीते रोज ही तीन विषयों की यूजीसी नेट परीक्षा दोबारा आयोजित करने की घोषणा की है. इसके बाद से NTA की कार्यप्रणाली का फिर से विरोध शुरू हो गया है.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को NTA के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में हाल की गड़बड़ियों के बाद NTA में किए जा रहे सुधारों की जानकारी ली गई. केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने NTA के अधिकारियों के साथ बैठक में परीक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.

बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को बताया गया कि हाल की समस्याओं के बाद एनटीए के 50 से अधिक कर्मचारियों को हटाया जा चुका है. इसके साथ ही संस्था के कामकाज को ज्यादा पेशेवर बनाने के लिए नई जिम्मेदारियां और पद भी तैयार किए जा रहे हैं. वहीं 10 नए बड़े पदों पर प्रोफेशनल्स की भर्ती की जा रही है. इसमें साइबर सिक्योरिटी, साइकोमेट्रिक्स और पेपर सेटिंग के लिए प्राइवेट सेक्टर के विशेषज्ञ जोड़े जाएंगे.
गौरतलब है कि यूजीसी-नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा भी अब दोबारा आयोजित की जाएगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में बड़ी संख्या में गंभीर त्रुटियां पाए जाने के बाद पुनर्परीक्षा कराने का फैसला किया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


