देश की सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले SI के सपोर्ट वाले आतंकी ग्रुप शहजाद भट्टी नेटवर्क का पूरी तरह से सफाया कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस से पहले 200 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और IED, ग्रेनेड, पिस्तौल, कारतूस व CCTV कैमरे बरामद किए गए. उन्होंने इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का उदाहरण बताया.

मंत्रालय ने कहा कि शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी के तहत 80 से ज्यादा FIR और 200 से ज्यादा गिरफ्तारियां दर्ज की गई हैं.

अमित शाह ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर ISI के सपोर्ट वाले आतंकी ग्रुप शहजाद भट्टी नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने की जानकारी दी. पोस्ट के माध्यम से उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षा बलों ने देश के 14 राज्यों में अलग-अलग ठिकानों पर समन्वित कार्रवाई करते हुए नेटवर्क से जुड़े 200 से ज्यादा ऑपरेटिव्स को गिरफ्तार किया.

उन्होंने ने आगे कहा कि ISI समर्थित इस नेटवर्क के जरिए भारत में हमले कराने की कथित योजनाओं को विफल किया, और यह आतंकवाद के प्रति भारत की जीरो-टॉलरेंस की शानदार मिसाल है.

गृह मंत्री ने कहा कि कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को बरामद किए गए कुछ ग्रेनेड पर पाकिस्तान आयुध कारखाना की मार्किंग भी मिली है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में एक साथ की गई कार्रवाई ने नेटवर्क की गतिविधियों को बड़ा झटका दिया है.

सोमवार को एक प्रेस रिलीज में, गृह मंत्रालय ने कहा कि शहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN), पाकिस्तान में मौजूद, ISI का सपोर्ट वाला आतंकी सिंडिकेट है, जो पूरे भारत में ग्रेनेड, IED और पेट्रोल बम हमलों और टारगेटेड किलिंग से जुड़ा है. राज्य पुलिस बलों के साथ रियल-टाइम इंटेलिजेंस-शेयरिंग सिस्टम का इस्तेमाल करके एक कोऑर्डिनेटेड ऑपरेशन चलाया गया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m