नागालैंड के नन्हे वांगनाओ याटो ने स्वतंत्रता दिवस पर नेशनल एंथम गाने का खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है. जिसने करोड़ों देशवासियों का दिल भी जीत लिया है. ऐसे में बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा भी खुद को रोक नहीं पाए और नन्हे याटो वांगनाओ का वीडियो शेयर किए जिसमें बच्चा पूरे जोश और भाव के साथ हमारा राष्ट्रगान गाता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस वायरल वीडियो की तारीफ कर रहे हैं.

नन्हे वांगनाओ याटो को देखकर आनंद महिंद्रा भी खुद को नहीं रोक पाए और उसकी तारीफ में पोस्ट लिखते हुए नागालैंड के टूरिज्म को बढ़ाने की अपील तक कर डाली.

नागालैंड के 5 साल के वांगनाओ याटो का भारत का राष्ट्रगान गाते हुए एक वीडियो ने उद्योगपति आनंद महिंद्रा का ध्यान गहराई से खींचा. स्वतंत्रता दिवस समारोह में नन्हे वांगनाओ गया गया ‘जन गण मन’ के अंदाज़ ने महिंद्रा को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने नागालैंड को अपनी ट्रैवल बकेट लिस्ट में सबसे ऊपर रख दिया.

उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी याटो की प्रस्तुति से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने वीडियो शेयर किया और नागालैंड की खूबसूरती की तारीफ. याटो की निडर और सहज प्रस्तुति ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल जीत लिया है.

आनंद महिंद्रा की इस पोस्ट के बाद वीडियो को और भी ज्यादा लोगों ने देखा. देखते ही देखते याटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. खास बात यह है कि बच्चा बिना किसी झिझक के सबके सामने खड़ा होकर गाता नजर आया. उसे देखकर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m