इटली में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एकदम फिल्मी स्टाइल में चोरी की. चोरों ने 15वीं सदी से संभालकर रखी गई एक ऐतिहासिक पेंटिंग को सिक्योरिटी सिस्टम को चकमा देकर चुरा लिया. चोरी शनिवार शाम उस समय हुई, जब शहर में पारंपरिक धार्मिक समारोह के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे. इटली के एक क्षेत्रीय म्यूजियम से पुनर्जागरण काल के मशहूर चित्रकार एंटोनेलो दा मेसिना की चार कलाकृतियां चोरी हो गईं. इन कलाकृतियों की कीमत सात करोड़ से आठ करोड़ यूरो के बीच आंकी गई है, जो करीब आठ करोड़ से नौ करोड़ डॉलर के बराबर है.

चोर म्यूजियम से 1473 में बनी ‘सैन ग्रेगोरियो पॉलीप्टिक’ के बचे हुए पांच पैनलों में से 3 को लेकर फरार हो गए. विशेषज्ञों के अनुसार इनकी कीमत लगभग आठ करोड़ डॉलर आंकी गई है.

इटली के सिसली स्थित मेसिना के एक क्षेत्रीय म्यूजियम से पुनर्जागरण काल के मशहूर चित्रकार एंटोनेलो दा मेसिना की चार कलाकृतियां चोरी हो गईं. चोरों ने ‘सैन ग्रेगोरियो पॉलीप्टिक’ की सभी पांच पेंटिंग्स को उनके फ्रेम से निकाल लिया था. लेकिन भागते समय इनमें से दो पेंटिंग्स एक दीवार के पीछे छोड़ दीं.

इसके अलावा ‘पिएटा’ नाम की एक ऐसी पेंटिंग भी चुरा ली, जिसमें वर्जिन मैरी और मृत ईसा मसीह को दिखाया गया है. ये हुआ भी तब, जब वहां एक धार्मिक आयोजन चल रहा था और सैकड़ों लोग मौजूद थे.

संग्रहालय की निदेशक मारिसा मर्कुरियो ने बताया कि चोरी रात करीब दस बजे हुई, जब अलार्म चालू थे और गार्ड भी मौजूद थे. मेसिना के संस्कृति अधिकारी एंजो कारुसो ने इसे एक बड़ी त्रासदी बताया और कहा कि इन कलाकृतियों के बिना मेसिना अधूरा है.

मेसिना में हर साल 15 अगस्त को वारा का जुलूस निकाला जाता है, जिसमें करीब एक लाख लोग शामिल होते हैं. यह चोरी कला की दुनिया को हिला देने वाली चोरी हुई है. आर्ट फिल्ड में होने वाले अपराधों की एक्सपर्ट लिंडा अल्बर्टसन ने कहा कि ये कलाकृतियां इतनी मशहूर हैं कि इन्हें तुरंत पहचाना जा सकता है. इसलिए इन्हें किसी भरोसेमंद या कानूनी तरीके से बेच पाना बेहद मुश्किल होगा. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m