पाकिस्तान की लोकप्रिय टिकटॉक स्टार शमसू बीबी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह दर्दनाक घटना टैक्सिला के व्यस्त जीटी रोड पर अट्टॉक पेट्रोल पंप के पास शाम करीब 5 बजे घटी. 28 वर्षीय आयशा के टिकटॉक पर करीब 13 लाख फॉलोअर्स थे. बताया जा रहा है कि वह अपनी 15 वर्षीय छोटी बहन और भाई के साथ कार में जा रही थीं, उसी समय हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए गोली मारकर हत्या कर दी.

पाकिस्तान की 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली टिकटॉक स्टार शमसू बीबी की टैक्सिला में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

टिकटॉक स्टार शमसू बीबी को आयशा गिलामाना के नाम से भी जाना जाता है.  इस हमले में आयशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिवार के मुताबिक, पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने उनकी कार को निशाना बनाकर गोलियां चला दी.

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार यह घटना 14 अगस्त 2026 को हुई. शमसू बीबी के पिता फजल साहिबजादा ने बताया कि कशिश उर्फ काशी नाम के एक व्यक्ति ने उनकी बेटी को फोन करके घर के बाहर बुलाया था. आयशा शमसू अपनी 15 साल की बहन असमिया और छोटे भाई नेमतुल्लाह के साथ अपनी काले रंग की होंडा कार में जा रही थीं.

शमसू बीबी के भाई नैमतुल्लाह के अनुसार दो अज्ञात युवकों युवकों (उम्र 30-35 वर्ष) ने उनकी कार को निशाना बनाकर गोलियां चला दी. एक गोली शमसू बीबी के गले में लगी. गंभीर चोट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आयशा खुद गाड़ी चला रही थीं, तभी अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश उनकी कार के दाहिनी तरफ आए.

शमसू बीबी के पिता फजल साहिबजादा के अनुसार, आयशा का कौसर और जावेद उर्फ शाहीन नाम के दो व्यक्तियों के साथ पैसों का बड़ा लेनदेन था. वे आयशा के पैसे वापस नहीं लौटा रहे थे और मांगने पर उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे. पिता को पूरा यकीन है कि इन्हीं लोगों ने पैसों के विवाद में उनकी बेटी की जान ली है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m