बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की सेना के खिलाफ बड़े स्तर पर हमले किये है. BLA ने सोमवार को एक बयान जारी कर दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पिछले आठ दिनों में 22 हमले किए. इन हमलों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों, पुलिस चौकियों, सेना के काफिलों और कथित तौर पर सरकार समर्थित हथियारबंद समूहों को निशना बनाया गया. इन हमलों में 26 सैन्य अधिकारियों को मार गिराया है.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों के खिलाफ कई हमले करने का दावा किया है. BLA का यह भी दावा है कि एक कथित सदस्य को जिंदा पकड़ा गया है.
बलोचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद करने के लिए सशस्त्र अभियान का नेतृत्व कर रहे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना को भारी क्षति पहुंचाई है. BLA ने आठ दिनों में बलूचिस्तान में 22 हमले करने का दावा किया है. BLA का दावा है कि इन हमलों में पाकिस्तानी सेना और कथित ‘डेथ स्क्वाड’ के करीब 26 जवान मारे गए.
BLA के मुताबिक, उसके लड़ाकों ने आठ दिनों में बलूचिस्तान में कई हमले किए जिनमें सुरक्षा ठिकानों, पुलों, और कमर्शियल गाड़ियों को भी निशाना बनाने का दावा किया गया.
बीएलए लंबे समय से पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ सशस्त्र अभियान चला रहा है. संगठन की ओर से लगातार हमले बढ़ाने के दावे ने पाकिस्तानी सेना के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है.
बीएलए ने दावा किया कि कलात और सूरब में IED हमलों में 20 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए. इसके अलावा अलग-अलग ऑपरेशन्स में चगाई, खारन और पंजगुर में पुलिस और सुरक्षा ठिकानों को निशाना बनाया गया. बीएलए पहले भी बलूचिस्तान में सुरक्षा ठिकानों के अलावा सड़क, रेलवे और आर्थिक परियोजनाओं को निशाना बनाने का दावा करता रहा है. संगठन का कहना है कि उसका मकसद पाकिस्तान सरकार और सेना पर दबाव बढ़ाना है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


