कर्नाटक के चामराजनगर जिले में कावेरी वन्यजीव अभयारण्य इलाके में तमिलनाडु के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से सियासत गरमा गई है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने इस मामले पर दुख प्रकट करते हुए, घटना की कड़ी निंदा की है और घटना को अस्वीकार्य बताते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह ‘एनकाउंटर नहीं बल्कि 3 तमिलों की खुली हत्या’ है. CM विजय ने इसे नरसंहार करार दिया. 

उन्होंने कर्नाटक वन विभाग की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण को अस्वीकार्य बताते हुए मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है.

कावेरी वन्यजीव अभयारण्य में 15 अगस्त को कर्नाटक वन विभाग की गोलीबारी में तीन तमिल लोगों की मौत हो गई. DMK प्रमुख स्टालिन ने भी इसकी कड़ी निंदा की. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने इस घटना पर दुख जताते हुए इसे नरसंहार करार दिया. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने इस मामले पर निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट लिखकर सीएम जोसेफ विजय ने लिखा, ‘तीन तमिल नागरिकों एंथोनी सामी, जॉन रोज पीटर और कुमार को 15 अगस्त की तड़के कावेरी वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में कर्नाटक वन विभाग के रेंजरों ने गोली मार दी.

वहीं, इस मामले में कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए और मुआवजे का भरोसा दिया. साथ ही पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने पर भी काम चल रहा है. मुआवजे के विवरण को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है. जबकि विपक्षी नेता आर अशोक ने न्यायिक जांच की मांग की.

हालांकि, कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने कहा है कि वन विभाग के अधिकारियों ने आकर मुझे बताया कि शिकारियों की बंदूकें और जंगली जानवरों के मांस से भरे दो बैग जब्त किए गए हैं. जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m