ईरान की सेना ने अमेरिका के सैनिकों को पकड़ने या मारने की सूचना देने पर 30 हजार डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है. सेना प्रमुख अमीर हातमी ने यह भी कहा कि अगर इस काम को किसी महिला द्वारा अंजाम दिया जाता है तो इनाम की राशि दोगुनी हो जाएगी. जानकारी के अनुसार, युद्ध में शामिल पक्षों के बीच संघर्ष खत्म करने की दिशा में भी कोई ठोस संकेत नहीं दिख रहा है.

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब शांति वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई है और होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही भी रुकी हुई है.

ईरानी आर्मी ने अमेरिका सैनिकों को मारने और पकड़ने पर इनाम का ऐलान किया है. ईरान की मीडिया के अनुसार देश के सेना प्रमुख अमीर हातिम ने घोषणा की है कि जो कोई भी अमेरिकी सैनिकों को मारेगा या पकड़कर सौंपेगा तो उसे 30000 डॉलर का भारी इनाम दिया जाएगा.

सबसे बड़ी खास बात यह है कि सेना प्रमुख ने कहा है कि अगर इस काम को किसी महिला द्वारा अंजाम दिया जाता है तो इनाम की राशि दोगुनी हो जाएगी.

हातमी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब शांति वार्ता की दिशा में दोनों देशों के बीच कोई प्रगति नहीं दिख रही है. जिसके कारण होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही भी रुकी हुई है.

जानकारी के अनुसार, जनता की ओर से मिल रहे भारी समर्थन के बाद सेना प्रमुख का ऐसा बयान आया है. अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई कब और कहां की जाएगी. अमेरिकी सैनिकों पर इनाम घोषित करने की यह योजना वित्तीय सहायता में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में आए अनुरोधों के बाद तैयार की गई.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m