15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान गुवाहाटी के खानापारा से CM के लाइव संबोधन का प्रसारण चल रहा था. इसी दौरान सोशल मीडिया पर एस शख्स ने कहा कि उसे कोई एक करोड़ रुपये दे तो वह हिमंत बिस्व सरमा की हत्या कर सकता है. जिसके बाद इस पर कुछ लोगों ने कमेन्ट में लाइक भी किया. उसने संपर्क के लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया.
इसके बाद तुरंत ही असम पुलिस एक्टिव हुई और मोरीगांव जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. साथ में उसके पिता, भाई और एक अन्य व्यक्ति समेत तीन और लोगों को भी हिरासत में लिया है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सोशल मीडिया पर कथित जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मोरीगांव से दर्जी अब्दुल मुतालेब को गिरफ्तार किया है. इस मामले में आरोपी ने इनकार किया है और कहा है कि किसी ने फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी फोटो इस्तेमाल किया है.
फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और डिजिटल सबूतों और मोबाइल डेटा को खंगाल रही है, जिससे यह पूरी तरह स्पष्ट हो सके कि यह पोस्ट मुतालेब ने खुद की थी या फिर इसके पीछे किसी की कोई और साजिश है.
जांच करने वालों ने बताया कि यह नंबर मुतालेब के नाम पर रजिस्टर्ड था. इस कमेंट में कथित तौर पर भारत के खिलाफ बातों के साथ-साथ “पाकिस्तान जिंदाबाद” जैसे पाकिस्तान के समर्थन वाले नारे भी शामिल थे.
अधिकारियों के ध्यान में यह कमेंट आने के बाद, भुरागांव पुलिस ने अकाउंट और पोस्ट में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी की जांच शुरू की.
यह घटना तब हुई, जब मुख्यमंत्री शुक्रवार को गुवाहाटी के खानापारा वेटनरी और एग्रीकल्चरल फील्ड में स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दे रहे थे. इस कार्यक्रम के दौरान सरमा ने राज्य सरकार की विकास से जुड़ी प्राथमिकताओं और असम के भविष्य के बारे में विस्तार से बात की थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


