कर्नाटक के मंगलुरु में स्थित एक KFC आउटलेट उस समय जांच के दायरे में आ गया जब एक ग्राहक ने शिकायत की.  कर्नाटक में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है. मंगलुरु के KFC की एक आउटलेट पर भी कस्टमर की शिकायत के बाद छापा मारा गया. ग्राहक ने चिकन पेरी पेरी लेग्स के बासी होने का आरोप लगाया था.

मैसूरु में कार्रवाई के दौरान रियो मेरिडियन होटल से 9 किलो एक्सपायर्ड हो चुका चिकन, ग्रैंड मर्क्योर होटल से 68 किलो मांस और क्यू स्टार होटल से 4 किलो मशरूम जब्त किए गए.

अभी के वर्तमान समय में स्वास्थ्य की दृष्टि से किसी पर भी आंख बंद कर विश्वास करना खासकर एक ग्राहक के लिए सबसे बड़ी बेवकूफी होगी, चाहे वह कितना भी बड़ा ब्रांड की चीजें क्यों ना हो. इसी कड़ी में एक मामला कर्नाटक के मंगलुरु से सामने आया है. KFC आउटलेट पर ग्राहक ने चिकन पेरी पेरी लेग्स के बासी होने का आरोप लगाया था.

ग्राहक ने आउटलेट से ऑनलाइन चिकन पेरी पेरी लेग्स का ऑर्डर दिया और कथित तौर पर पाया कि खाना बासी और बदबूदार था. शिकायत के आधार पर, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने आउटलेट पर छापा मारा. निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने गोदाम को सील कर दिया और प्रयोगशाला परीक्षण के लिए चिकन के नमूने एकत्र किए.

अधिकारियों के अनुसार  यह कहना जल्दबाजी होगी कि KFC आउटलेट ने खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया या नहीं. अधिकारियों ने कहा कि लैब रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग ने मैसूरु और नंजनगुड तालुका के रिसॉर्ट्स में निरीक्षण अभियान चलाया. कुल तीन रिसॉर्ट्स का निरीक्षण किया गया और तीन नोटिस जारी किए गए. इस अभियान के दौरान एक्सपायर हो चुके और जल्दी खराब होने वाले 16 किलो खाद्य पदार्थों को जब्त करके नष्ट कर दिया गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m