बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का भारत दौरे को लेकर अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने अपने प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा के लिए शर्तें रख दी हैं. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि शेख हसीना की वापसी तक तारिक रहमान की भारत यात्रा नहीं हो सकेगी. विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि हमारा मानना है कि इस यात्रा के लिए एक अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत है.
बांग्लादेश के बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान रविवार को ढाका में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही. शेख हसीना अगस्त 2024 से भारत में निवास कर रही हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ए.के. शाहिदुल करीम ने कहा कि मौजूदा हालात में भारत की यात्रा के लिए सही माहौल नहीं है. इससे से पहले दोनों देशों के बीच बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर बात चीत चल रहीं थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ए.के. शाहिदुल करीम ने कहा कि नई दिल्ली में 5 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत की जमीन से कीं. जिसके कारण माहौल खराब हुआ.
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि हमारा मानना है कि एक अनुकूल माहौल बनाने के लिए भारत पहले शेख हसीना और अन्य भगोड़े अपराधियों को प्रत्यर्पित करने के हमारे अनुरोध पर तेजी से कार्रवाई करें. तभी प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा से पहले अनुकूल परिस्थितियां बन पाएगी. साथ ही यह भी मांग की है कि शाहिद शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में आरोपियों को भी बांग्लादेश को सौंपा जाए.
बांग्लादेश शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग 2024 से ही कर रहा है. भारत ने बांग्लादेश की इस मांग पर अभी तक खुलकर कोई जवाब नहीं दिया है. हालांकि, शेख हसीना ने कहा है कि वह इस साल के अंत तक बांग्लादेश वापस लौटेंगी.
बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में दोषी ठहरा चुकी है. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब बांग्लादेश भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


