स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने ‘दिमागी नक्सल’ शब्द कहा था, जिसके बाद पी चिदंबरम ने खुद आकर कहा कि उन्हें दिमागी नक्सली होने पर गर्व है. अब पी चिदंबरम के इस बयान पर BJP ने पी चिदंबरम को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. इस शब्द को लेकर सियासी बयानबाजी तेज़ हो गई है. BJP के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पी चिदंबरम के कार्यकाल में 5000 निर्दोष मारे गए.

15 अगस्त को लाल किले के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए ‘दिमाग़ी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.

 पीएम मोदी के बयान के बाद ‘दिमागी नक्सल’ को लेकर सियासी बवाल जारी है. BJP प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पीएम ने दिमागी नक्सल के विषय को उठाया, लेकिन मात्र 24 घंटे में ही किसके दिमाग में नक्सली दिमाग था वो निकल कर सामने आ गया. दिमागी नक्सली होने पर पी चिदंबरम ने कहा है कि उनको खुद पर गर्व है.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर की गई इस टिप्पणी के बाद बीजेपी नेताओं ने चिदंबरम को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. अब BJP ने पी चिदंबरम के इसी बयान को मुद्दा बनाकर कांग्रेस से सवाल किया कि नक्सलवाद को लेकर पार्टी की वास्तविक सोच क्या है.

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आंख खोल के देख लें कांग्रेस के कार्यकाल में देश के लिए नक्सलवाद कितना बड़ा खतरा था.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी और पी. चिंदबरम को याद दिलाना चाहता हूं कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 13 अप्रैल 2006 को कहा था कि नक्सलवाद का खतरा भारत के इतिहास में आज तक उत्पन्न हुए खतरों में सबसे बड़ा खतरा है. मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या मनमोहन सिंह सही हैं या आज के ‘दिमागी नक्सली’ पी. चिदंबरम?.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m