BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे का ऐलान करते हुए लेटर जारी कर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी है. उन्होंने बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नबीन को भेजे पत्र में पार्टी छोड़ने की जानकारी दी. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने 30 जुलाई को दिए अपने इस्तीफे के प्रस्ताव के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से अलग होने का अंतिम निर्णय लिया है.
शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए कहा कि मैं पाटीं की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं. उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से अपना इस्तीफा स्वीकार करने की अपील भी की है.
शहजाद पूनावाला ने सोमवार को अपना रिजाइन लेटर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘कृपया मेरा दिनांक 30 जुलाई 2026 का पत्र, जिसमें मैंने आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण भाजपा के सभी पदों तथा प्राथमिक सदस्यता से बिना किसी शर्त के त्यागपत्र देने की पेशकश की थी जिसे पार्टी ने अस्वीकार करते हुए मुझसे पुनर्विचार करने का अनुरोध किया’.
उसके बाद फिर मैं गंभीर मनन और पुनर्विचार करने के बाद अंतिम निर्णय लिया है कि मैं राष्ट्रीय प्रवक्ता के अपने पद और बीजेपी की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने का निर्णय लेना चाहता हूं. इसे स्वीकार किया जाए
अपने पत्र में पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन लोगों का मैं हमेशा आभारी रहूँगा.
पूनावाला ने कहा कि अत्यावश्यक आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण वह अब निजी क्षेत्र में प्रवेश करेंगे. उन्होंने कहा,’मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं.’ वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के दृष्टिकोण एवं कार्यों का समर्थन करते रहेंगे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


