स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी इलाके शहर स्यूटा में शनिवार को एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ गया. सैकड़ों प्रवासियों ने रविवार को प्रदर्शन कर शरण देने की मांग करते हुए उन्हें वापस मोरक्को नहीं भेजे जाने की स्पेनिश अधिकारियों से अपील की. स्पेनिश मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे प्रवासियों के एक ग्रुप ने सीमा की तरफ बढ़ना शुरू किया. इसके बाद मोरक्को ने बड़ी गिनती में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात कर दिए.
ये लोग उन 5,000 से 8,000 प्रवासियों में शामिल हैं जो दो हफ्ते पहले हुई बड़े पैमाने की सीमा पार घटना के बाद अब भी स्यूटा में रुके हुए हैं.
स्पेनिश सरकार ने साफ कर दिया है कि गैरकानूनी तरीके से दाखिल हुए लोगों को न तो स्यूटा में रहने दिया जाएगा. शनिवार को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में प्रवासियों को स्यूटा पहुंचने की अपील वाले संदेश तेजी से फैलने लगे. इसके बाद स्पेन और मोरक्को दोनों ने सीमा पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी.
स्पेन सरकार ने सख्त लहजे में कहा है कि इनलोगों को न मुख्य जमीन पर जाने दिया जाएगा, और न ही कानूनी दर्जा मिलेगा. हालांकि, जो लोग मोरक्को से स्पेन में घुसे हैं वे यूरोप के अन्य मुल्कों में भी जाने के फिराक में हैं.
स्पेन के दूसरे सीमा क्षेत्र मेलिला में फिलहाल हालात शांत हैं. हालांकि, वहां भी सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथ में स्पेन के झंडे थे. बैनरों पर लिखा था कि वे मोरक्को वापस नहीं जाना चाहते और वे भी इंसान हैं. वे नारे लगा रहे थे कि वे थक गए हैं और उन्हें कोई हल चाहिए.
यह घटना ऐसे समय हुई है जब स्यूटा अभी जुलाई के आखिर में हुई भारी प्रवासी आमद से पूरी तरह उबर नहीं पाया है. 30 और 31 जुलाई को बड़ी संख्या में प्रवासियों के स्यूटा पहुंचने की खबरों ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


