पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक होटल में भीषण आग लग गई. बंगाल के तारापीठ में पुलिस स्टेशन के पास होटल में लगे आग में 7 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए है. खबर है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. कई लोगों को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के वक्त सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक निजी होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई.

 पश्चिम बंगाल के तारापीठ में सोमवार को सुबह सुबह एक होटल में भीषण आग लगने के कारण 7 लोग जलकर मर गए. खबर है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है. सूत्रों के मुताबिक, सोमवार तड़के सबसे पहले होटल के रिसेप्शन में आग लगी. उस समय होटल में ठहरे लोग गहरी नींद में सो रहे थे. देखते ही देखते आग पूरे होटल को अपनी गिरफ्त में ले लिया.

आग लगने की सूचना पाकर आसपास के विभिन्न होटलों से लोग आग बुझाने में मदद के लिए आए, दमकल विभाग को सूचना दी गई और दमकल वाहन तुरंत आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचा. 

हादसे के समय तारापीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. श्रावण मास की सोमवारी रहने के कारण बड़ी संख्या में भक्तगण तारापीठ पहुंचे हुए थे. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की वजह से इलाके के ज्यादातर होटल पूरी तरह भरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस निजी होटल में आग लगी, वहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठहरे हुए थे.

अधिकारियों के अनुसार, आग कैसे लगी और हादसे के पीछे क्या कारण था, इसकी जांच की जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापीठ और रामपुरहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,  आज सुबह करीब 4:30 बजे एसी एनसीपी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. होटल के रात्रि रक्षक ने तुरंत दूसरे लड़के को बुलाया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m