नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुन्हाना सिटी थाना प्रभारी (SHO) कुंदन सिंह को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि SHO ने एक रेप केस में शिकायतकर्ता का नाम हटाने के बदले 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
जानकारी के अनुसार, मामले में शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने मामले की जांच की और रिश्वत लेते हुए SHO को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
50 हजार रुपये में तय हुआ सौदा
बताया जा रहा है कि रेप केस से नाम हटाने के एवज में थाना प्रभारी ने पहले 1 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता और SHO के बीच बातचीत के बाद कथित तौर पर 50 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जानकारी ACB अधिकारियों को दी।
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया। जैसे ही SHO ने कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत ली, ACB की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
थाना परिसर में मचा हड़कंप
SHO कुंदन सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पुन्हाना सिटी थाना परिसर में हड़कंप मच गया। ACB की टीम ने कार्रवाई के दौरान आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और आरोपी थाना प्रभारी को हिरासत में ले लिया।
ACB की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिश्वत लेने के आरोपों से जुड़े पूरे मामले में जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
- जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत की आशंका, सर्च जारी
- गुजरात में गोहत्या पर बड़ा फैसला: तीन दोषियों को उम्रकैद, अदालत ने मनुस्मृति का दिया हवाला
- पता नहीं संयोग है या कुछ और? चिराग पासवान का बड़ा बयान, अनंत सिंह की जमानत रद्द होने पर कही ये बात
- ED के शिकंजे में लालू परिवार, राउज एवेन्यू कोर्ट की दो टूक, अब नहीं मिलेगी राहत, 19 नवंबर को हर हाल में होना होगा पेश!
- विधान परिषद चुनाव परिणाम को लेकर अखिलेश का बड़ा दावा, बोले- BJP 5 सीट नहीं, 50 जिलों में हारी

