नूंह के बिछौर थाना क्षेत्र में गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। पुन्हाना डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सोनू वर्मा, नूंह। जिले के बिछौर थाना क्षेत्र में कथित गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी अरशद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुन्हाना डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इसमें एक आरोपी जाहुल पुत्र मुबीन और दूसरा आरोपी शाहरूख पुत्र हयात इंदाना को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तीसरे मुख्य आरोपी अरशद पुत्र उस्मान इंदाना को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को आरोपी अरशद को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी से पूछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड दिया है।
पांच में से तीन मुख्य आरोपी काबू
कुल मिलाकर इस मामले में पुलिस द्वारा पांच मुख्य आरोपियों में से 3 मुख्य आरोपियों सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अरशद को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस के अनुसार इस मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है, जिसमें नौवें आरोपी अरशद को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं मुख्य 5 आरोपियों में शामिल 2 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

