नूंह जिले के सुड़ाका और गांगोली सहित दर्जनभर गांवों को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए सम्पवेल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इनेलो जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया।

सोनू वर्मा, नूंह। इनेलो जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन के दिन रात के अथक प्रयासों से सुड़ाका, बैंसी, आँधाका, कुर्थला, भड़ंगाका, मछरौली, गोलपुरी, गांगोली, टेरकपुर आदि दर्जनभर गांवों में होने वाली भरिया (जल भराव) व सेमग्रस्त क्षेत्रों से पानी निकासी का कार्य हेतु सम्पवेल का निर्माण शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग द्वारा टेंडर जारी कर बरसात के पानी की निकासी के स्थाई समाधान के लिए इसकी लाईन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

सुड़ाका गांव में अधिकारियों संग निरीक्षण

आज मौके पर ही इनेलो जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन एडवोकेट ने गांव सुड़ाका में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा बारिशों के शुरु होने से पहले ही अच्छी गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। गांव गांगोली व भड़ंगाका में भी सम्पवेल का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।

जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान

उपरोक्त गांवों से बरसात के पानी से जलभराव, सेमग्रस्त क्षेत्रों से पानी निकासी का समस्या का स्थाई समाधान बहुत जल्द हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि इनेलो जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला उपायुक्त अखिल पिलानी जी से मिलकर उनके समक्ष रखा था।