नूंह। हरियाणा के नूंह में सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक ममेरी बहन से शादी की जिद लेकर 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के पिता इस रिश्ते के खिलाफ हैं। इसके बाद उसने टावर पर चढ़कर शादी की मांग शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब 5 घंटे बाद भी युवक नीचे नहीं उतरा। पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही है।
पिता शादी के खिलाफ, मामा तैयार
युवक के मामा ने कहा कि उन्हें अपने भांजे की जान प्यारी है। वह अपनी बेटी की शादी भांजे से करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, युवक के पिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हैं। मामा के मुताबिक, शादी को लेकर पिता की असहमति के बाद युवक ने यह कदम उठाया।
5 घंटे तक टावर पर रहा युवक
युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण भी वहां जमा होने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने युवक को समझाने और नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी जिद पर कायम रहा। करीब 5 घंटे बीतने के बाद भी वह टावर से नीचे नहीं उतरा।
पुलिस ने शुरू किए सुरक्षित उतारने के प्रयास
युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ के बीच पुलिस युवक को समझाने की कोशिश कर रही है, ताकि वह सुरक्षित नीचे उतर आए। फिलहाल युवक टावर पर ही है और पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने में जुटी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


