राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के काफिले में वाहनों की संख्या घटेगी। मुख्यमंत्री, मंत्रियों के कारकेड में गाड़ियों की संख्या कम होगी। पीएम मोदी की अपील के बाद एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने यह फैसला लिया हैं। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी। वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी एक अहम अपील की है।
सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया हैं। जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि सरकार के काफिले में वाहनों की संख्या कम होगी। उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश राष्ट्रहित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए संकल्पित है।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस: 14 मई तक टली सुनवाई, शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय के वकील ने मांगा था समय
नवनियुक्त निगम मंडल पदाधिकारी सादगी से करें कार्यभार ग्रहण
आगामी आदेश तक मेरे कारकेड में सुरक्षा की दृष्टि से न्यूनतम वाहन होंगे और भ्रमण के दौरान कोई वाहन रैली नहीं होगी। सभी मंत्रीगण भी यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे। साथ ही, नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करेंगे। वहीं प्रदेशवासियों से अपील करते हुए सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की बात कही हैं। सीएम ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
राज्य शासन ने जारी किए निर्देश
- आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री जी के कारकेड में 13 वाहनों के स्थान पर सिर्फ 8 वाहन रहेंगे।
- मुख्यमंत्री जी के भ्रमण के समय कोई वाहन रैली आयोजित नहीं की जाएगी।
- सभी मंत्रिगण यात्रा के समय न्यूनतम वाहनों का प्रयोग करेंगे।
- नव नियुक्त निगम-मंडल के पदाधिकारी सादगी से कार्यभार ग्रहण करें और कोई वाहन रैली इसमें नहीं रहेगी।
पीएम मोदी ने की थी ये अपील
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने हाल ही में तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से कई अपील की थी। उन्होंने कहा था कि एक साल तक सोना न खरीदे। पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें और ‘वर्क फ्रॉम होम’ करें। फर्टिलाइजर के बजाय प्राकृतिक खेती पर शिफ्ट हो। एक साल के लिए विदेश यात्रा टालने की बात कही थी। खाने का तेल कम खाने का भी आग्रह किया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

