उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर के खुरई रोड स्थित जॉय एंड चैंपियन स्कूल में एक छात्र के तिलक लगाकर स्कूल पहुंचने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। छात्र के परिजनों का आरोप है कि तिलक लगाए होने के कारण स्कूल प्रबंधन ने बच्चे को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया।

READ MORE: लैंडस्लाइड ने बिगाड़ा रेलवे का शेड्यूल: इंदौर-दौंड एक्सप्रेस तीन दिन निरस्त, कई ट्रेनों का बदला रूट, हजारों यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद मोतीनगर थाने में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल के डायरेक्टर पंकज मखारिया ने छात्र का तिलक मिटाया, जिसे हिंदू संगठनों ने सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था का अपमान बताया है। शिकायत में मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि दिनकर तिवारी का कहना है कि छात्र सनातन परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर स्कूल पहुंचा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने न केवल उसका तिलक मिटाया बल्कि कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि इस घटना की सर्व समाज निंदा करता है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करता है। 

READ MORE: Datia by-election: दतिया में मतदान की उल्टी गिनती शुरू, अब मैदान में उतरेगी स्टार प्रचारकों की फौज; बीजेपी-कांग्रेस ने लगाया पूरा जोर   

वहीं, इस पूरे मामले पर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि तिलक को लेकर जो घटना हुई, वह जानबूझकर नहीं की गई। प्रबंधन ने इसे अपनी गलती बताते हुए खेद व्यक्त किया है और कहा है कि वे सनातन संस्कृति का पूरा सम्मान करते हैं तथा भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी।अब इस मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंच चुकी है और सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m