अमृतसर। अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज के आदेश पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का कथित आपत्तिजनक वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इसकी जांच होने के बाद पता चलेगा कि इसके साथ छेड़खानी हुई है कि नहीं।
जानकारी सामने आई है कि वायरल वीडियो को तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद यह साफ हो जाएगा कि वीडियो असली है या इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई है। आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसके बाद इसकी सत्यता को लेकर सवाल उठने लगे थे। यही कारण है कि उसकी जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने 5 जनवरी को एक आपत्तिजनक वीडियो और गोलक समेत दूसरे सिख मुद्दों पर की बयानबाजी को लेकर CM को तलब किया था। जिसके बाद वह 15 जनवरी 2026 को नंगे पैर गोल्डन टेंपल पहुंचे।

इस दौरान सीएम मान ने आरोप लगाया था कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें बदनाम करने और सिख परंपराओं के इर्द-गिर्द विवाद पैदा करने के लिए AI द्वारा निर्मित फर्जी वीडियो प्रसारित किया। यह बात उन्होंने अकाल तकत सचिवालय के समक्ष अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करते हुए कही थी जिसके बाद यह वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
- पाकिस्तान-अफगानिस्तान में युद्ध शुरू, तालिबान लड़ाकों ने 55 पाक सैनिकों को मार डाला, पाक एयरफोर्स का जेट मारने और 19 चौकियों पर भी कब्जे का दावा; PAK ने भी काबुल-कंधार में एयरस्ट्राइक की, 72 तालिबान लड़ाके मारे
- CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, अगले 7 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक चढ़ने के आसार
- MP Morning News: बजट सत्र का 10वां दिन, आलीराजपुर दौरे पर सीएम डॉ मोहन, उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह, ग्वालियर नगर सरकार का बजट आज, भोपाल के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
- मौसम की मार! प्रदेश में फरवरी में ही भीषण गर्मी ने दी दस्तक, तेजी से चढ़ रहा पारा, इस जिले में 32 डिग्री दर्ज हुआ तापमान…
- पटना समेत पूरे बिहार में गर्मी की दस्तक, मार्च के पहले हफ्ते में 35 डिग्री तक जा सकता है पारा, जानिए क्या है अपने शहर हाल


