सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली के चितरंगी स्वास्थ्य विभाग में एक सुपरवाइजर की कथित अशोभनीय चैट को लेकर बवाल मच गया है। आरोप है कि विभागीय ग्रुप में ऐसे संदेश भेजे गए, जिससे महिला कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई। जिस ग्रुप में यह चैट होने की बात कही जा रही है, उसमें महिला कर्मचारी और विभागीय अधिकारी भी जुड़े हुए हैं। मामले की शिकायत के बाद अब विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

READ MORE: इंस्टाग्राम पर नाबालिग छात्राओं को फंसाने की साजिश: दोस्ती कर भेजता था अश्लील चैट और Video,फिर मिलने का बनाता था दबाव

चितरंगी विकासखंड के सेक्टर लमसरई में सुपरवाइजर का प्रभार संभाल रहे दुर्गा वैश्य पर गंभीर आरोप लगे हैं। महिला कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय ग्रुप में की गई कथित अशोभनीय चैट से उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा और विभाग की छवि भी प्रभावित हुई है। मामले को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है और संबंधित सुपरवाइजर पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

READ MORE: इंस्टाग्राम पर नाबालिग छात्राओं को फंसाने की साजिश: दोस्ती कर भेजता था अश्लील चैट और Video,फिर मिलने का बनाता था दबाव

वहीं पूरे मामले पर बीएमओ हरिशंकर वैश्य ने कहा है कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि जांच में आरोप कितने सही साबित होते हैं और विभाग इस मामले में क्या सख्त कदम उठाता है। फिलहाल अशोभनीय चैट के आरोप ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m