Odisha weather : ओडिशा के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं. कड़कड़ाती ठंड से पुरा प्रदेश कांप रहा है. 12 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. आईएमडी के अनुसार अगले 7 दिनों तक शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है.
राज्य की राजधानी भुवनेश्वर का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री और पड़ोसी कटक में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ठंड को लेकर आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आने वाले एक सप्ताह तक ओडिशा के कई हिस्सों में शीतलहर के हालात रह सकते हैं, क्योंकि रात के तापमान में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है.
कंधमाल जिले का जी उदयगिरि राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दारिंगबाड़ी और फुलबनी कस्बों में न्यूनतम तापमान 6-6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
आईएमडी के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक ओडिशा के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है, क्योंकि रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
मौसम विभाग ने बताया कि कोरापुट जिले के सेमिलिगुड़ा में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कोरापुट कस्बे में पारा सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. वहीं राउरकेला शहर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने बताया कि चिपलीमा में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि झारसुगुड़ा में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कालाहांडी जिले के भवानीपटना में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा. अंगुल में पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जबकि बौध और किरेई में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नबरंगपुर, बलांगीर, सुंदरगढ़ और क्योंझर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.
- Rajasthan News: अनोखी होली; यहां श्मशान तक जाती है मुर्दे की शव यात्रा, पीछे नाचती है दूल्हे की बारात; जानें 100 साल पुरानी वजह
- Platinum Price Today : होली से एक दिन पहले प्लैटिनम रहा फ्लैट, जानिए आज की कीमत ?
- Bilaspur News Update : युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को 7 साल की सजा… बुलेट से स्टंट करने वाले युवक पर FIR… स्कूली ऑटो-वैन पर की गई चालानी कार्रवाई… काम के बहाने दो नाबालिगों को एमपी ले गया युवक गिरफ्तार…
- भोपाल में होली सुरक्षा अलर्ट: स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू, हर अस्पताल में 10 बेड रिजर्व
- Stock Market Holiday : शेयर बाजार में आज नहीं होगी ट्रेडिंग, जानिए मार्च में कब-कब बंद रहेगा इंडियन स्टॉक मार्केट ?

