नई दिल्ली/भुवनेश्वर : ओडिशा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद ने शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक का पदभार संभाला। उन्होंने दलजीत सिंह चौधरी का स्थान लिया। सूत्रों ने बताया कि चौधरी ने नई दिल्ली स्थित एसएसबी मुख्यालय में प्रसाद को परंपरागत बैटन सौंपी।
ओडिशा कैडर के 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी प्रसाद को शुक्रवार को एसएसबी का महानिदेशक नियुक्त किया गया। वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
सीआरपीएफ में विशेष महानिदेशक नियुक्त होने से पहले प्रसाद ओडिशा में डीजी जेल के पद पर कार्यरत थे।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने शुक्रवार को प्रसाद की एसएसबी के महानिदेशक के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक रहेगा।
एसएसबी नेपाल और भूटान से लगी देश की सीमाओं की रक्षा करता है। एसएसबी प्रमुख दलजीत सिंह चौधरी को 28 अगस्त को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किए जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।
- सहरसा में DRDA निदेशक वैभव कुमार के कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 7 घंटे तक चली रेड में जानें क्या कुछ निकला?
- बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा, फंदे पर झूलती पति की लाश देख 17वीं मंजिल से कूदी टेक प्रोफेशनल पत्नी ; पुलिस ने शुरू की जांच
- बठिंडा सुसाइड केस में पुलिस सख्त: कांग्रेस नेता के बेटे की आत्महत्या मामले में 3 बिल्डरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
- मुजफ्फरपुर के भगवानपुर में छात्रा की बीच सड़क पर हत्या, प्रेमी ने विवाद के बाद पिस्टल से दागी बुलेट, आरोपी फरार
- Drugs Syndicate Burst : सिंथेटिक ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली से रायपुर पहुंच रहा था MDMA, रैपिडो राइडर्स भी डिलवरी नेटवर्क का हिस्सा, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार
