नई दिल्ली/भुवनेश्वर : ओडिशा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद ने शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक का पदभार संभाला। उन्होंने दलजीत सिंह चौधरी का स्थान लिया। सूत्रों ने बताया कि चौधरी ने नई दिल्ली स्थित एसएसबी मुख्यालय में प्रसाद को परंपरागत बैटन सौंपी।
ओडिशा कैडर के 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी प्रसाद को शुक्रवार को एसएसबी का महानिदेशक नियुक्त किया गया। वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
सीआरपीएफ में विशेष महानिदेशक नियुक्त होने से पहले प्रसाद ओडिशा में डीजी जेल के पद पर कार्यरत थे।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने शुक्रवार को प्रसाद की एसएसबी के महानिदेशक के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक रहेगा।
एसएसबी नेपाल और भूटान से लगी देश की सीमाओं की रक्षा करता है। एसएसबी प्रमुख दलजीत सिंह चौधरी को 28 अगस्त को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किए जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।
- हाईकोर्ट ने जमानत पर फैसलों को लेकर जारी किया महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन, अब 2 महीने में याचिकाओं के निपटारे की होगी कोशिश
- छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान पर भूपेश बघेल का भाजपा पर कड़ा प्रहार, बोले- इन्हें छत्तीसगढ़ से नहीं, यहां की खदानों से है मतलब
- IIIT के महिला हॉस्टल में छात्रा की मौत: थर्ड ईयर की वैष्णवी ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही कारणों की जांच
- मध्य प्रदेश से गुरुग्राम पहुंच रही थी हथियारों की खेप, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन के साथ दो गिरफ्तार
- तिरंगे में लिपटा लौटा गांव का लाड़ला, बेटे को आखिरी बार देख बिलख पड़े माता-पिता; हत्यारों को फांसी और CBI जांच की मांग
