अयोध्या. श्री हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के अवसर पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में परकोटे के दक्षिणी भुजा के मध्य स्थित श्री हनुमान मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया. शिखर पर 19 फिट 7 इंच ऊंचे दंड पर आरोहित ध्वज 9 फिट 3 इंच लंबा और 4 फिट 7 इंच चौड़ा है. वहीं हनुमान जयंती के अवसर पर उद्योगपति गौतम आडानी सपरिवार अयोध्या पहुंचे और श्रीरामलला और श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना की.

गौतम आडानी अपने निजी विमान महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से वे सीधे राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन और पूजन के लिए रवाना हुए. अयोध्या पहुंचकर गौतम अडानी ने कहा कि श्रीराम मंदिर का दर्शन करना उनके परिवार के लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है. उन्होंने बताया कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है. भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, कर्तव्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं.
इसे भी पढ़ें : Hanuman Jayanti 2026: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, लोकमंगल की कामना
आडानी गुरुकुल भी गए. जहां उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में भी गुरुकुल हमारी संस्कृति को जीवित रखने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं. अडानी फाउंडेशन के माध्यम से इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

