विरेंद्र गहवई, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां दो आरोपियों ने रकम बढ़ाने और जल्द अमीर बनाने का झांसा देकर बुजुर्ग व्यापारी से लाखों रुपए की ठगी की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। यह पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने जांजगीर-चांपा के रोगदा निवासी लहसुन-प्याज व्यापारी को रकम बढ़ाने और जल्द अमीर बनाने का झांसा दिया था। व्यापार विहार अंडा चौक में उसे अपनी बातों में फंसाया और मौका पाकर 2 लाख 50 रुपए लेकर बाइक से फरार हो गए।

एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस में की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर विश्लेषण के आधार पर दुर्ग जिले के केलाबाड़ी निवासी हैदर अली को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को बिलासपुर लाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m