सुरेश कुमार, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई दिनदहाड़े डकैती मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है। प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं इस मामले में एक आरोपी को बिहार और दूसरे को महाराष्ट्र के औरंबाद से दबोचा गया है। एमपी पुलिस छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की पुलिस के संपर्क में है। बॉर्डर पर नाकाबंदी कर दी गई है। तीन अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, 17 अप्रैल 2026 को 5 हथियारबंद बदमाश बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में घुसे और लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया, मैनेजर से मारपीट की और फायरिंग कर दहशत फैलाई। इसके बाद लुटेरे नकदी और सोना लेकर करीब 15-20 मिनट में फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े लूट: फिल्मी अंदाज में घुसे हथियारबंद बदमाश, बंधक बनाकर चंद मिनटों में लाखों रुपए लेकर हुए फरार

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना के बाद जिले समेत प्रदेशभर में हड़कंप मच गया। डीजीपी कैलाश मकवाना ने खुद मौके पर पहुंचकर समीक्षा की। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और सीमाओं पर नाकेबंदी की गई है। साथ ही आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि 6 करोड़ रुपए से ज्यादा का गोल्ड और 20 लाख से ज्यादा कैश लूटा गया है। कुछ ही दूरी पर आरोपियों की पिस्टल और फायरिंग की हुई गोलियां भी बरामद हुई है। आरोपियों ने दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर कर्मचारियों को बंधक बनाया है और वारदात को अंजाम देकर मौके से रफूचक्कर हो गए हैं।

छत्तीसगढ़-उत्तप्रदेश के डीजीपी से संपर्क, बॉर्डर पर नाकाबंदी

डीजीपी ने बताया कि इनमें से एक आरोपी हेलमेट लगाकर गया था, जबकि चार आरोपी बिना हेलमेट लगाए हुए थे। दो अपाचे वाहनों से छत्तीसगढ़ की ओर रवाना हो गए थे। डीजीपी का कहना है कि छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश के डीजीपी कांटेक्ट में है और हर जिलों के बॉर्डरों पर नाकाबंदी की गई है।

एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार

वहीं लूटपाट की घटना में शामिल पांच आरोपियों में एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। एसपी मनीष खत्री ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि हमारी 10 टीम में लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है, एक टीम को सफलता मिली है। बिहार में एक आरोपी को हमारी टीम ने पकड़ लिया है। एक अन्य आरोपी के झारखंड में छुपे होने की जानकारी मिली है, उससे भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाशों की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m