कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक युवक को गूगल में डॉक्टर का नंबर सर्च करना भारी पड़ गया। गूगल सर्च में मिले नंबरों पर क्लिक करते ही खाते से डेढ़ लाख रुपये पार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सायबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, भूकम्प बस्ती बजरंग नगर करमेता निवासी सुशील कुमार सोनी को गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना भारी पड़ गया। सुशील कुमार मिर्गी के इलाज के लिए नागपुर के डॉक्टर का नंबर खोज रहा था। इस दौरान डॉक्टर की जगह साइबर ठग का नंबर मिला। जिसने डॉक्टर की जानकारी के लिए 10 रुपये फीस जमा करने कहा।
ये भी पढ़ें: इंदौर में पुलिसिया गुंडागर्दी! दरवाजा तोड़कर घर में घुसी टीम, थानेदार समेत 5 सस्पेंड
फीस जमा न होने पर साइबर ठग ने एक लिंक भेजी। लिंक पर क्लिक करते ही तीन बैंक अकाउंट से डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। पीड़ित सुशील कुमार सोनी सराफा दुकान में सेल्समेन है। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात साइबर ठगों की तलाश की शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: कोर्ट में गैंगरेप के आरोपियों की पिटाई: वकीलों ने दरिंदों को जमकर पीटा, भीड़ से निकालकर ले भागी पुलिस


